देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाइन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाइन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
बैठक के दौरान हल्द्वानी में 948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में 905.80 लाख की लागत की साकेत कालोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
समिति ने प्रदेश में विभिन्न सीवर लाइन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की
Latest Articles
पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...
लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश
नई दिल्ली। नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...

















