चमोली। बीते दिनों चमोली जिले के थराली में टूटे निर्माणाधीन बैली ब्रिज को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चमोली जिले के दौरे पर थे। चमोली के थराली में सीएम धामी ने शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया है। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने ये बात कही। सीएम धामी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। उन्होंनेे इसका संज्ञान लिया और तुरंत तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है, जनहित के कार्यों के प्रति लापरवाह है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमने यहां तक तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था। इसके साथ ही सीएम धामी ने शौर्य स्थल पर अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना पर गर्व जताया। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय स्वदेशी मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में अपना दम दिखाया।
ठेकेदार से होगी बैली ब्रिज टूटने से हुए नुकसान की भरपाई, सीएम धामी ने की घोषणा
Latest Articles
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...
पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम...

















