26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

कुम्भ मेला ड्यूटी पर आये जवान का पार्थिव शव पहुंचा पैतृक गांव, ससम्मान दी गयी विदाई |Postmanindia

बीते 28 मार्च को नैनीताल से कुम्भ मेला ड्यटी हेतु आये जवान का शव जवान के वाहन में ही रायवाला में प्राप्त हुआ, जिस सूचना पर तत्काल ही कुम्भ मेला पुलिस द्वारा जवान के शव को ऋषिकेश भेजा गया जहां 29 मार्च को जवान गणेश नाथ का पोस्टमार्टम किया  गया जिसके पश्चात  जवान के पार्थिव शव को ससम्मान  बागेश्वर भेजा गया , शव के साथ एक सहायक उपनिरीक्षक , एक हेडकोंस्टेबल ओर 2जवानों को भी सरकारी वाहन के साथ भेजा गया, शव के साथ सुरक्षा गार्द के अतिरिक्त 2 अन्य जवान जो मृतक गणेश नाथ के सम्बन्धी थे भी रवाना हुए.

वाहन दिनांक 30 मार्च को  बागेश्वर पहुंचा , अत्यधिक गर्मी से शव  गलने लगा था ओर फूल गया था जिस कारण जवान को बर्फ में रखा गया  जवान का घर मुख्य मार्ग तक लगभग 700 मीटर की खड़ी चढ़ाई  ओर उबड़ खाबड़ मार्ग  से पहुँचा जा  सकता है  जिस कारण सम्भवत   शव को   ले जाते  समय सहारा देने के  लिए जवानों के द्वारा मृतक गणेश नाथ के बिस्तर बन्द को निकाल कर शव को सहारा देने में प्रयोग किया ,  चूंकि मृतक नाथ सम्प्रदाय से है जहाँ रीती रिवाजो के अनुसार शव को  समाधि दी जाती है  आरक्षी  गणेश नाथ के पार्थिव शव को समाधि देने से पूर्व उत्तराखंड पुलिस जवानों के द्वारा  ससम्मान शोक सलामी दी  गयी. आरक्षी गणेश नाथ की नियुक्ति नैनीताल जनपद  थी जो कुम्भ ड्यूटी हेतु जनपद हरिद्वार आया था  घटना के पश्चात मृतक आरक्षी की माँ और उसकी पत्नी को नैनीताल पुलिस द्वारा 1,10,000 रु की  धनराशि  भी  दी गयी.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल और असम में दूसरे चरण का मतदान आज, पढ़ें क्यों दांव पर लगी है प्रतिष्ठा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...