15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

खुल गए हेमकुंड साहिब के कपाट, रोजाना इतने श्रद्धालु करेंगे दर्शन

देहरादून: उत्तराखंड में 18 सितंबर से यानी आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. इसके साथ ही सिक्‍खों के पवित्र धार्मिक स्‍थल गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा भी 18 सितंबर से शुरू हो गई है. राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चार धाम यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था. राज्‍य सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर शर्तों के साथ यात्रा शुरू करने की घोषणा की.

हाईकोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ चार धाम यात्रा की इजाजत दी है. मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने बद्रीनाथ धाम में 1200 भक्त या यात्रियों, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 और यमनोत्री धाम में कुल 400 यात्रियों के जाने की अनुमति दी है. इसके अलावा कोर्ट ने हर भक्त या यात्री को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और दो वैक्सीन का सर्टिफिकेट ले जाने को भी कहा है.

सरकार के निर्देशों के मुताबिक, एक दिन में सिर्फ 1000 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड साहिब के दर्शन की अनुमति होगी. इसके अलावा श्रद्धालुओं को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा. हेमकुंड साहिब ट्रस्‍ट के निर्देशों में स्‍पष्‍ट किया गया है कि आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से ज्‍यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. यह उन श्रद्धालुओं के लिए जरूरी होगा जिन्‍हें वैक्‍सीन न लगी हो.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...