24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा: विधि विधान से खुले पवित्र गंगोत्री धाम के कपाट |Postmanindia

गंगोत्री धाम के कपाट आज विधिविधान पूर्वक  शनिवार बैशाख शुक्ल तृतीया  के शुभ मुहुर्त पर  प्रात: 7 बजकर 31 मिनट पर खुल गये हैं. कल मां गंगा की भोग मूर्ति भैरों घाटी पहुंची थी आज प्रात: चार बजे मां गंगा की डोली ने गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया. इस अवसर पर मां गंगा की आरती हुई तथा जनकल्याण और विश्व शांति की कामना की गयी. गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बधाई दी है. महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है स्थितियां सामान्य होने पर चारधाम यात्रा शुरू हो सकेगी. श्रद्वालुजन अपने घरों में पूजा-अर्चना करें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चारधाम यात्रा स्थगित होने के कारण धामों के कपाट सांकेतिक रूप से खुल रहे है. केवल पूजा परंपरा से जुड़े लोगों को ही धामों में जाने की अनुमति है. धामों में पूजा- अर्चना विधिवत रूप से चलती रहेगी. कपाट खुलने के दौरान कोरोना बचाव मानकों का पालन किया गया. इस अवसर पर श्री गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,सचिव दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल,  उपजिलाधिकारी भटवाड़ी देवेन्द्र सिंह नेगी,उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के विशेष कार्याधिकारी/ प्रभारी अधिकारी गंगोत्री धाम  राकेश सेमवाल, अरविंद सिंह नेगी, कल्याण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे.

गौरतलब है कि कल दोपहर में यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गये है.‌ तथा  17 मई  सोमवार को 5 बजे  श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. आज केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंचेगी.देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी सिंह  डोली के साथ चल रहे हैं. देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई  मंगलवार प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खुल रहे हैं.

जबकि द्वितीय केदार मदमहेश्वर जी के कपाट 24 मई तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी तथा चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 मई को खुल रहे है. हेमकुंड साहिब एवं लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की   तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड पहुँची प्राणवायु एक्सप्रेस, कल प्रदेशभर में भेजी जाएगी ऑक्सीजन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...