रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अब लगातार मौसम खराब हो रहा है। धाम में जमकर बर्फ गिरने लग गयी है। धाम अब धीरे-धीरे सफ़ेद चादर में ढकने लग गया है। धाम में लगातार मौसम खराब है। शुक्रवार दोपहर बाद धाम में बर्फ गिरनी शुरू हो गयी। लगातार बर्फ गिरने के बाद अब धाम में पुनर्निर्माण कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। यहां ठण्ड का प्रकोप भी अधिक बढ़ गया है।
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में नए साल के साथ ही सर्दी ने अपना पूरा रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर बाद से शुरू हुई लगातार बर्फबारी ने पूरे धाम को बर्फ की सफेद चादर ओढ़ा दी है। यह 2026 सीजन की पहली बर्फबारी है, जिससे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। केदारनाथ मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं, जो स्वर्ग जैसा मनोरम नजारा पेश कर रही हैं। हालांकि, धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के कारण यहां कोई यात्री नहीं हैं, लेकिन पुनर्निर्माण कार्यों पर बर्फबारी का असर पड़ सकता है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हिमालय में बसे द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है। केदारनगरी में रूक-रूककर लगातार बर्फबारी जारी है। केदारनाथ धाम में एक फीट तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के कारण धाम में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में रह रहे मजदूरों को भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस बर्फबारी के चलते कुछ मजदूर वापस लौटने लगे हैं। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद केदारपुरी चांदी की तरह सफेद चमक रही है। अब धाम में मार्च अंतिम सप्ताह तक बर्फबारी का दौर इसी प्रकार चलता रहेगा।
केदारनाथ धाम में गिरी 2026 सीजन की पहली बर्फ, सफेद चादर में लिपटा बाबा केदार का धाम
Latest Articles
पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।...
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...
पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों...
भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...
















