24.1 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

पीएम के नाम से हुई यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिर में पहली पूजा |Postmanindia

विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड चारधाम में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई. यमुनोत्री धाम के कपाट बीते शुक्रवार और गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार को विधि विधान से खोले गए. पीएम ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से पूजा के लिए एक हजार एक सौ रूपये की भेंट मंदिर समिति को भिजवाई. कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने कोरोना संक्रमण से मुक्ति और खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही सबसे पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की विशेष पूजा अर्चना की गई और पीएम मोदी के नाम से मंदिर में भेंट भी चढ़ाई गई. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात पर विशेष मंत्र उच्चारणों के साथ गंगोत्री के पंडा पुरोहितों ने सीमित संख्या में पहुंच कर गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले. पुरोहितों ने देश और दुनिया को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए विशेष पाठ का आयोजन किया.

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए चारधाम के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जा रही है. ताकि लोग घर पर बैठकर वचुर्वल रूप से चारधाम के दर्शन कर सकें. मंत्री ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी देश व प्रदेशवासियों को मां गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर शुभकामनाऐं दी. साथ ही गंगोत्री धाम के रावल, पुजारीगण और मंदिरों से जुड़े स्थानीय हक हकूक धारी, पंडा पुरोहित, कर्मचारी व अधिकारी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का आग्रह किया है. साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसी सभी जरूरी एहतियाती कदम भी उठाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: चमोली दौरे पर सीएम मुख्यमंत्री तीरथ, कोरोना को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...