28 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

डिजिटल बदलाव से पारंपरिक मीडिया बचाने की तैयारी, विज्ञापन दरों में बदलाव कर नई रणनीति बना रही सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने तेजी से डिजिटल बदलाव के कारण पारंपरिक मीडिया को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कई कदम उठाने की योजना बनाई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सरकार रेडियो उद्योग में नियामक अड़चनों को हटाने और टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) में सुधारों पर काम कर रही है। मंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा, हर जगह जहां नियामक बाधाएं हैं, सरकार उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है।
वैष्णव ने कहा कि मंत्रालय टीवी रेटिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के तरीकों का पता लगा रहा है, ताकि सरकार के विज्ञापनों से टेलीविजन चैनलों का निष्पक्ष राजस्व सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि टीआरपी के दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं। पहला परामर्श पूरा हो चुका है, फीडबैक मिला है और जल्द ही दूसरा परामर्श पत्र प्रकाशित किया जाएगा। सरकार प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के लिए विज्ञापन दरें बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार समाचार पत्रों के पंजीयक (आरएनआई), केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) और प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के एकीकरण पर काम कर रही है, ताकि मीडिया आउटरीच और नियामक कार्यों में तालमेल बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि पीआईबी ने अपने आउटरीच प्रयासों को तेज किया है और नियमित रूप से महत्वपूर्ण विषयों पर पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) और शोध आधारित दस्तावेज जारी कर रहा है। मंत्री ने यह भी बताया कि वीडियो और ऑनलाइन सामग्री की प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए फैक्ट-चेकिंग चैटबोट विकसित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रिंट मीडिया के लिए सरकार ने सरकारी विज्ञापन दरों में 26 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है और इसके लिए 15 नवंबर के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...