24.3 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

भारतीय ध्वज वाले जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य सुरक्षित पार किया

नई दिल्ली। भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित तरीके से पार कर लिया है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने दिल्ली में  शाम अंतर-मंत्रालयी मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन जहाज़ों पर 92 हजार 7 सौ मीट्रिक टन एलपीजी है। श्री सिन्हा ने बताया कि ये जहाज़ 16 और 17 मार्च को मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर पहुंचेंगे।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि किसी भी खुदरा दुकान या एलपीजी वितरक के यहां एलपीजी की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। संयुक्त सचिव ने नागरिकों से एलपीजी सिलेंडर की जल्दबाजी में बुकिंग न करने और आवश्यकता पड़ने पर ही बुकिंग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक सिलेंडर राज्य सरकारों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।  29 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यिक सिलेंडरों का वितरण शुरू हो गया है। एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें छापेमारी और निरीक्षण भी कर रही हैं। घरेलू सिलेंडर बुकिंग में उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा के संबंध में संयुक्त सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर पिछली डिलीवरी तिथि से 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही बुक किए जा सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से सिलेंडरों की डिजिटल बुकिंग करने और वितरण केंद्रों के बाहर कतार में लगने से बचने का भी आग्रह किया।

विदेश मंत्रालय में खाड़ी क्षेत्र के अपर सचिव असीम महाजन ने बताया कि पिछले महीने की 28 तारीख से अब तक पश्चिम एशिया क्षेत्र से 1 लाख 72 हजार भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर उड़ानों की संख्या बढ़ने से हवाई संपर्क में लगातार सुधार हो रहा है। श्री महाजन ने बताया कि ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से उड़ानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सीधी उड़ानों की अनुपलब्धता वाले देश बहरीन, कुवैत और इराक में फंसे भारतीय नागरिकों को वीजा विस्तार और सऊदी अरब के रास्ते आगे की यात्रा के लिए ट्रांजिट वीजा में सहायता प्रदान की जा रही है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सी सेंथिल राजन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों से सावधान रहने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों को केवल सरकार के आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की सलाह दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...

0
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

सरकार देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर...

0
नई दिल्ली। पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के...

खाड़ी देशों के साथ सरकार के मज़बूत संबंध कठिन समय में वहां मौजूद भारतीयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर केरलवासियों की...

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...