22.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

इस्राइली सेना ने 10 और फलस्तीनियों को किया रिहा, उम्मीद में बैठे परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर

देहरादून: गाजा में जारी भीषण संघर्ष के बीच इस्राइली सेना ने गुरुवार को गाजा से हिरासत में लिए गए 10 फलस्तीनियों को रिहा कर दिया। इन सभी को एक बस के जरिए गाजा के मध्य शहर देइर अल-बलाह के अस्पताल लाया गया, जहां कई सप्ताहों से इंतजार में बैठ इन फलस्तीनियों के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रिहा किए गए लोगों ने बताया कि हिरासत में उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार हुआ। साथ ही कुछ ने यह भी कहा कि उन्हें कई दिनों तक बिना किसी कारण के बंद रखा गया।
बता दें कि इस्राइल ने 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के जवाब में गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद से अब तक हजारों फलस्तीनियों को हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि, बीच-बीच में कुछ लोगों को रिहा भी किया गया है। जहां मार्च के मध्य में जब युद्धविराम टूटा और लड़ाई फिर से शुरू हुई, तब से यह पहली बार है जब इस्राइल ने बंदियों को रिहा किया है। रिहा हुए सभी लोग साधारण ग्रे रंग की स्वेटपैंट और शर्ट पहने हुए थे।
रिहा हुए इन 10 फलस्तीनियों में एक कैदी फैज अयूब के अस्पताल पहुंचते ही उनकी बेटी माराह अयूब विलख पड़ी। उन्होंने रोते हुए कहा कि मैं अपने पिता हर पल हमने आपकी रिहाई का इंतजार किया। जब भी कोई रिहा होता था हम बस यही पूछते थे, क्या मेरे पापा भी आए हैं?, साथ ही फैज के बेटी माराह ने यह भी कहा कि इस्राइली सैनिकों ने उनके पिता को उस समय पकड़ लिया था जब वे गाजा के कमाल अदवान अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। उस समय उनकी श्रोणि और रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी।
इसके अलावा फैज ने अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर बताया कि उन्हें 6 नवंबर को पकड़ा गया था। इन 156 दिन उनके लिए बहुत बुरे रहे। उन्होंने कहा कि हर दिन हमारे साथ दुर्व्यवहार होता था। हमें ठीक से सोने नहीं दिया जाता था। हालांकि मामले में अभी तक इस्राइली सेना की ओर से किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि वे कानून के अनुसार काम करते हैं और किसी भी शिकायत की जांच की जाती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार (गंगा) शाखा में ज्वालापुर जोन तृतीय हरिद्वार में विभिन्न ब्यासों की सीवर लाईन बदलने...

आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका तैयार

0
देहरादून। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना की पहल पर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार...

आधुनिक वैज्ञानिक वानिकी और भारत के सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय सतत भविष्य की कुंजीः...

0
देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2025-2027 बैच के परिवीक्षार्थियों तथा...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सौगात दी

0
देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28...