24.3 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों तेजी के साथ करने और समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने की भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सम्मान तथा सेना के गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखने के लिए इस धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम में अंतिम चरण फिनिसिंग का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि हमारे अमर बलिदानियों की शौर्य गाथाओं के प्रतीक उत्तराखंड का पंचमधाम सैन्यधाम जल्द ही वीर नारियों, वीर माताओं और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा यह सैन्य धाम निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को देश भक्ति हेतु प्रेरित करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण (से.नि.) ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर...

आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई

0
देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है...

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...