15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इस डीएम का फरमान, अब जींस-टी शर्ट पहनकर दफ्तर नही आ पाएंगे सरकारी बाबू

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अनोखा फरमान जारी किया है। जी हां बता दें कि बागेश्वर जिला अधिकारी ने अपने जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे कार्यालय में जीन्स और टीशर्ट पहनकर न आएं। डीएम ने फरमान जारी करे हुए कहा कि बागेश्वर जिला का कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने सरकारी कार्यालय में जीन्स और टीशर्ट पहनकर आता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बागेश्वर जिला के सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को जिला अधिकारी के इस निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया है।

बागेश्वर डीएम ने अपने आदेश में कहा कि जिला स्तरीय बैठकों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ड्रेस कोड का पालन नहीं करने के मामले सामने आए हैं। कई कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने जीन्स-टीशर्ट पहन बैठक में भाग लेते हुए देखा जाता है। डीएम के आदेश में कहा गया है कि जीन्स और टीशर्ट पहनना राजकीय कर्मचारी होने के नाते शोभा नहीं देता है और इससे कार्यालय प्रबंधन की छवि तो खराब होती ही है साथ में समाज में गलत संदेश भी जाता है।

आपको बता दें कि इसी तरह का आदेश मार्च महीने में एक और जिलाधिकारी ने अपने कर्मचारियों को दिया था। इसी साल मार्च महीने में उत्तर प्रदेश के संभल जिले के डीएम ने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर पाबंदी लगा दी थी। जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जींस और टीशर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आ सकेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...