27.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

हल्द्वानी : फंदे से लटकी मिली बीएससी की छात्रा, तीन महीने पहले फौजी से हुई थी शादी

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां नवविवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि युवती ने तीन महीने पहले सैन्यकर्मी से प्रेम विवाह किया था। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर निवासी दिव्या (22) ने दिनेशपुर निवासी राकेश मौर्या से तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। दिव्या जगदंबानगर में किराये के कमरे में रहकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसके साथ शक्तिफार्म निवासी एक युवती रूम पार्टनर थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी रूम पार्टनर अपनी सहेली के घर खाना खाने के लिए गई हुई थी। जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे जब वह वापस लौटी दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। फोन भी रिसीव नहीं होने पर वह सहेली के पास वापस लौट गई। बुधवार सुबह नॉक करने पर दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांका तो दिव्या कील के सहारे फंदे से लटकी दिखी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की सूचना पर मृतका के पिता शिवशंकर भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...