23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

नैनादेवी मंदिर में CM धामी ने की पूजा-अर्चना, भू कानून को लेकर कही ये बात

नैनिताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भू-कानून को संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कहा कि इस पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट चुनाव की अधिसूचना से पहले आ जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने तमाम विधिक पहलुओं के अध्ययन के बाद सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी वापस लेने का निर्णय लिया है। यात्रा जल्द शुरू हो इसके लिए सरकार हर मुमकिन कदम उठाएगी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी ने नयना देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग में जलाभिषेक किया। साथ ही नवग्रह मंदिर में दर्शन किए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकारी पदों को भरने का अभियान शुरू किया है। लगातार विज्ञप्तियों को जारी किया जा रहा है। हर बेरोजगार युवा को स्वरोजगार से या अन्य माध्यमों से रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि युवा निराश ना हों, धामी सरकार उनकी हर अपेक्षा व आकांक्षा को पूरा करने को हर मुमकिन कोशिश करेगी।

सीएम ने कहा कि राज्य के पर्वतीय इलाकों में बढ़ती भूस्खलन की घटनाएं चिंताजनक हैं। सरकार जहां जरूरत होगी ट्रीटमेंट शुरू करेगी और भूगर्भीय सर्वेक्षण कराएगी। पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के भूगर्भीय सर्वे किया जा रहा है। यहां से सीएम देहरादून लौट गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...