23.3 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट के बीच अधिकतर इलाकों में भारी बारिश, बदरीनाथ-गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद

देहरादून: राजधानी देहरादून से लेकर राज्य के अधिकतर पहाड़ी इलाकों में तड़के से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले 24 घंटे में राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी दून में अगले चौबीस घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वही यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बुधवार मध्य रात्री से बारिश हो रही है। भारी-बारिश से क्षेत्र के गाड़-गदेरे ऊफान पर आ गए हैं। इस वजह से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में तड़के से बारिश हो रही है। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में अवरुद्ध हो गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...