31.8 C
Dehradun
Wednesday, June 3, 2026


spot_img

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिसमें कैदियों की स्वीकृत क्षमता और भीड़भाड़ से निपटने के लिए उठाए गए कदम शामिल हैं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने हाल में एक आदेश में महिला जेलों की संख्या और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण भी मांगा है, जिसमें महिला कैदियों के साथ रहने वाले बच्चों की शिक्षा और कल्याण के उपाय भी शामिल हैं। यह निर्देश जेल की स्थिति पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दायर एक मामले में एमिकस क्यूरी के रूप में कार्य कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल की दलीलों के बाद दिया गया। उन्होंने बताया कि मौजूदा आंकड़े 2023 के हैं। न्यायालय ने कहा कि ताजा जानकारी में इस महीने की पहली तारीख तक की स्थिति को दर्शाया जाना चाहिए, जिसमें जेल-वार पूर्ण संख्या के आंकड़े शामिल हों। इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को तय की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। श्री...

सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक की जगह पीपीआई प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक-डब्ल्यूपीआई को धीरे-धीरे समाप्त करने और उसकी जगह एक व्यापक उत्पादक मूल्य सूचकांक-पीपीआई प्रणाली लागू करने का निर्णय...

अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्‍यायालय ने कहा है कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्‍यायालय ने कहा कि...

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए

0
नई दिल्ली।  सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह...

सदियों पुराने व्यापारिक मार्ग लिपुलेख दर्रे से फिर होगा व्यापार शुरू

0
देहरादून। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित लिपुलेख दर्रा केवल एक व्यापारिक मार्ग नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और सभ्यताओं के संवाद का जीवंत...