31.8 C
Dehradun
Wednesday, June 3, 2026


spot_img

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी पूरी करेगा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ देशों की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की जरूरतों को भी पूरा करेगा। श्री प्रधान आज आईआईटी बॉम्बे में आयोजित दो दिवसीय भारत इनोवेट्स डीप-टेक प्री-समिट 2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दशक में भारत डीप-टेक क्षेत्र का नेतृत्व करेगा। उन्होंने भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तहत इस वर्ष जून में फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदर्शित अत्याधुनिक तकनीकों की सराहना की। जो

श्री प्रधान ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी शिक्षा जगत, उद्योग, वित्त क्षेत्र और देश के युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को साबित किया है और आज पूरी दुनिया भारत के साथ काम करना चाहती है।

कार्यक्रम में इसरो के पूर्व अध्यक्ष और आईआईटी बॉम्बे के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत इनोवेट्स 2026 भारत के तकनीकी भविष्य में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में 137 स्टार्टअप्स ने भाग लिया और लगभग 200 निवेशकों और 80 कॉरपोरेट कंपनियों के साथ बातचीत की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र सरकार ने लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का अध्यक्ष नियुक्त किया

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. का नया अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। श्री...

सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक की जगह पीपीआई प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक-डब्ल्यूपीआई को धीरे-धीरे समाप्त करने और उसकी जगह एक व्यापक उत्पादक मूल्य सूचकांक-पीपीआई प्रणाली लागू करने का निर्णय...

अनुकंपा नियुक्ति में विवाहित बेटियों को भी समान अधिकार: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्‍यायालय ने कहा है कि विवाहित बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है। न्‍यायालय ने कहा कि...

सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए

0
नई दिल्ली।  सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह...

सदियों पुराने व्यापारिक मार्ग लिपुलेख दर्रे से फिर होगा व्यापार शुरू

0
देहरादून। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित लिपुलेख दर्रा केवल एक व्यापारिक मार्ग नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और सभ्यताओं के संवाद का जीवंत...