17.3 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने वेल्हम बॉयज स्कूल का निरीक्षण किया

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा वेल्हम बॉयज विद्यालय में तथाकथित घटनाक्रम के सन्दर्भ में आयोग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। आयोग द्वारा स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल से सम्बंधित मान्यता, पुलिस फायर, पोक्सो कमेटी, शिकायत प्रकोष्ठ, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि विषयों के बारे में जानकारी ली गई।
आयोग की टीम में सदस्य विनोद कपरवाण के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम में आयोग के अनुसचिव एस.के सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, बाल मनो वैज्ञानिक निशात इकबाल, विशाल चाचरा, पुलिस विभाग से केएस राठी आदि उपस्थित थे। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या  संगीता केंन ने आयोग के प्रश्नों का जवाब दिया। आयोग ने विद्यालय के उक्त प्रकरण पर वार्ता की। प्रधानाचार्या द्वारा अपना पक्ष रखा गया, प्रधानाचार्या द्वारा उक्त उक्त घटना से सहमति से इंकार किया। शिकायतकर्ता शिलौंग के रहने वाले अधिकारी का बेटा है। शिकायतकर्ता द्वारा अपने पुत्र का शारीरिक शोषण से सम्बंधित शिकायत है। शिलौंग में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे डालनवाला ठाणे में स्थानातरित किया। पुलिस जाँच कर रही है। आयोग द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क करने पर विस्तृत कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार की घटना पूरे प्रदेश में बढ़ती जा रही है। विगत 6 माह में इस प्रकार की घटना में वृद्धि हुई है। इसी सन्दर्भ में आयोग द्वारा इन घटनाओं पर अंकुश लगे, भारतीय संस्कृति, गुरुकुल पद्धति से शिक्षा, नैतिक शिक्षा को अपनाने की आवश्यकता है। आयोग द्वारा स्कूल को समस्त दस्तावेजों को अग्रिम तिथि को समस्त साक्ष्यों सहित आयोग में तलब किया गया है और इसी कर्म में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र जारी किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...