31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

बहुत जल्द खत्म होने वाला है इंतजार, चार महीने में पूरा हो जाएगा रामलला के धाम को सजाने का काम

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर का कायाकल्प अब अंतिम चरण में है। परिसर को सजाने-संवारने, दिव्यता प्रदान करने का काम चार महीने यानी अक्टूबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद नवंबर में राम मंदिर समेत परिसर के सभी उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजा लगाई जाएगी। इसके लिए वृहद स्तर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन करने की तैयारी है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को रामलला व राम दरबार के दर्शन कराए गए। साथ ही मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर परिसर के 70 एकड़ में आस्था व संस्कृति का विराट स्वरूप तेजी से आकार ले रहा है।
परिसर में चल रहे कार्यों में तीन हजार से अधिक श्रमिक जुटे हैं। चार माह के भीतर परिसर के अधिकांश काम पूरे हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु एक ऐसा परिसर देख सकेंगे, जहां दिव्यता, श्रद्धा, सुरक्षा और सौंदर्य का अद्वितीय समन्वय होगा। राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। राम मंदिर के भूतल पर विराजमान बालक राम व प्रथम तल पर विराजमान राम दरबार के दर्शन भी शुरू हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सप्त मंडपम के निर्माण का काम भी पूरा हो चुका है। परकोटा व शेषावतार मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। परकोटा का करीब 70 फीसदी व शेषावतार मंदिर का 75 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सप्तमंडपम व परकोटा के मंदिरों में राग-भोग, आरती-पूजा भी चल रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...