16 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

भाजपा के संगठन में बदलाव का रास्ता साफ

नई दिल्ली। जेपी नड्डा के सरकार में वापसी के साथ ही भाजपा में संगठन की कमान नए हाथ में जाना तय हो गया है। नड्डा का कार्यकाल चुनाव को देखते हुए जून तक बढ़ाया गया था। अब जबकि उन्हें सरकार में लाया गया है तो बदलाव की कवायद तेज होगी। नए भाजपा अध्यक्ष के साथ संगठन में भी अहम बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के पिछले कार्यकाल में सूचना व प्रसारण मंत्री के रूप में सरकार का चेहरा बने अनुराग ठाकुर इस बार सरकार का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। महासचिव बंडी संजय कुमार के सरकार में आने के बाद संगठन में दक्षिण भारत से किसी नए चेहरे को जगह मिल सकती है।
माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन में हर स्तर पर भारी भरकम बदलाव होगा। ध्यान देने की बात है कि 2014 में तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह के सरकार में जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह ने उनकी जगह ली थी। वहीं 2019 में अमित शाह के सरकार में जाने के बाद मोदी की पहली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया था। माना जा रहा है कि संगठन का चेहरा युवा होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...