28 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

अफसरशाही में बड़े फेरबदल के आसार ,जिलों से लेकर शासन तक कई अफसरों की बढ़ी बेचैनी |Postmanindia

उत्तराखंड की तीरथ रावत सरकार में अगले एक दो दिनों में अफसरशाही में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिले से लेकर शासन स्तर तक बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाएगा. सरकार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि साफ नियत और सरल व्यक्तित्व वाले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के राज में काम करने वाले अधिकारियों को तरजियत दी जाएगी.

दरअसल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के सभी जिलों का दौरा कर चुके हैं, लिहाजा आज उधम सिंह नगर दौरे के साथ ही मुख्यमंत्री ने 13 जिलों के भ्रमण कर लिया है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री इन सभी 13 जिलों के कप्तान और जिलाधिकारियों की कार्यप्रणाली का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन भी कर चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है अब जल्द जिलों से लेकर शासन तक फेरबदल हो जाएगा. कई बड़े जिलों के जिलाधिकारियों की भी छुट्टी हो सकती है जबकि कुछ नहीं चेहरों को भी जिलाधिकारी की नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

सरकार से जुड़े लोगों की माने तो कई विभागों में सचिव स्तर के अधिकारियों पर भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नकेल कस सकते हैं, इसमें वे अधिकारी शामिल हैं जिनके विभागों में योजनाओं की गति धीमी चल रही है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम में मुख्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह शासन के एक- एक अधिकारी की कार्यप्रणाली बखूबी जानते हैं. इसलिए विभाग वार परफॉर्मेंस ना देने वाले अधिकारियों का जाना तय माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को केंद्र से मिली 1.19 लाख कोविड वैक्सीन, 18 से 44 आयु वर्ग को आज से लगेंगे टीके

spot_img

Related Articles

Latest Articles

महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को...

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत 19 अपै्रल को अक्षय तृतीया के दिन हो रही है। जिले में यात्रा की तैयारियों...

उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत और युवाशक्ति पर सरकार का फोकस

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र...

मुख्य सचिव ने ली वनाग्नि रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों की बैठक

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए।...

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...

0
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...