15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

विधानसभा में हुई भर्तियों की होगी जाँच, स्पीकर ने की सचिव की छुट्टी

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का बड़ा एक्शन सामने आया है। ऋतु खंडूरी ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों के बारे में कहा है कि वो विधानसभा में हुई नियुक्तियों को लेकर हुए विवाद में किसी को निराश नहीं होने देंगी। इसके साथ ही ऋतु खंडूरी ने विधानसभा सचिव को जांच होने तक छुट्टी पर भेज दिया है।

ऋतु खंडूरी ने विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर बेहद सख्त तेवर दिखाया है। उन्होंने साफ किया है कि सभी कुछ नियमों की कसौटी पर कसा जाएगा और कहीं कुछ गलत मिला तो कार्रवाई तय है। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मसले पर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। इसके साथ ही ऋतु खंडूरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। ऋतु खंडूरी ने कहा है कि जब तक इस मसले की जांच चल रही है तब तक मुकेश सिंघल छुट्टी पर ही रहेंगे।

साथ ही यह कमेटी एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट अध्यक्ष को सौपेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। एक्सपोर्ट कमेटी में दिलीप कुमार कोटिया को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत को सदस्य और आवेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। जांच दो चरणों मे की जाएगी, जिसके तहत साल 2000 से 2011 तक और 2012 से 2022 तक दोनों ही कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...