27.6 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

62 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आईबी जांच में जुटी; 15 दिन में 410 मामले

नई दिल्ली। विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को भी 60 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पिछले 15 दिनों में भारतीय विमान कंपनियों की 410 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। अधिकांश धमकियां इंटरनेट मीडिया के जरिये मिली हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को एअर इंडिया व इंडिगो की 21-21 और विस्तारा की 20 फ्लाइटों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जांच एजेंसियों और एयरपोर्ट टीमों की छानबीन के बाद ये धमकियां फर्जी पाई गईं। हालांकि जांच के चलते काफी फ्लाइटें देरी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं।
उधर, मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने दिल्ली एयरपोर्ट कंट्रोल रूम को कॉल करके यह झूठा दावा किया था कि मुंबई-दिल्ली उड़ान में महिला यात्री गौरी भरवानी के पास बम है। कॉल करने वाले ने महिला यात्री को मानव बम बताया था और कहा था कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए 90 लाख रुपये लेकर जा रही है। उसने दावा किया कि महिला दिल्ली से उज्बेकिस्तान जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस संदेश पर तत्काल अलर्ट जारी किया गया था। हवाई अड्डा प्रशासन और जांच एजेंसियों ने सघन अभियान चलाया। विमान में ऐसी कोई महिला नहीं मिली। मुंबई की सहार पुलिस जब कॉलर के बताए पते पर पहुंची तो पता चला कि भरवानी काफी पहले अंधेरी छोड़कर जा चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला से जब संपर्क किया गया तो उसने बताया कि उसने कभी विमान की कोई टिकट बुक नहीं की। उधर, विमानों को लगातार बम की धमकियां मिलने के मामले की जांच के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों, लॉ इंफोर्समेंट विंग और आइबी के सहयोग से फर्जी बम धमकियां देने वाले अपराधियों को उड़ान भरने से रोकने के लिए कदम उठाने पर विचार किया जा रहा है। केंद्र सरकार दो नागरिक उड्डयन कानूनों में संशोधन करने पर भी मंथन कर रही है। फर्जी धमकी देने वाले व्यक्तियों को प्रतिबंधित सूची में डाला जा सकता है। वे कभी हवाई सफर नहीं कर सकेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...