मुंबई। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों के आराम को लेकर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए प्रस्तावित नियम दुनिया के मानकों की तुलना में ज्यादा कड़े हैं। इन नियमों के कारण एयरलाइन को अपनी उड़ानों के संचालन में ज्यादा आसानी नहीं होगी।
डीजीसीए ने अक्तूबर 2025 में अपने नए प्रस्तावित नागरिक विमानन नियम (सीएआर) जारी किए थे। ये नियम चालक दल के सदस्यों के काम और आराम करने के समय की सीमा (एफडीटीएल) से जुड़े हैं। भारतीय एयरलाइंस महासंघ (एफआई) ने डीजीसीए को कई सुझाव दिए हैं। यह महासंघ इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट का प्रतिनिधित्व करता है। एफआईए ने कहा कि ये नियम वैश्विक स्तर पर सामस्यपूर्ण, सबूतों पर आधारित और व्यवहारिक होने चाहिए।
एफआईए की मुख्य दलील यह है कि चालक दल के सदस्यों के काम करने की अवधि (फ्लाइट ड्यूटी पीरियड) को सबसे अहम मानदंड माना चाहिए, केवल उड़ान का समय नहीं। इससे कर्मचारियों की रोजमर्रा की थकान को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा। आमतौर पर उड़ान में ड्यूटी की अवधि तब शुरू होती है, जब चालक दल (केबिन क्रू) को अपने काम करने के लिए हाजिर होना होता है। यह तब समाप्त होती है, जतब वह सभी ड्यूटी से मुक्त हो जाता है।
एफआईए ने कहा कि नए मसौदा सीएआर नियमों में एयरलाइन को संचालन में ज्यादा सुविधा नहीं मिल रही है और कर्मचारियों की थकान से जुड़ी सभी समस्याओं का सही तरीके से नहीं संभाला गया है। केबिन क्रू के रहने की सुविधा के लिए भी एफआईए ने सुझाव दिया है। एफआईए ने कहा कि कमरे इस तरह होने चाहिए कि कर्मचारियों को आराम अच्छी तरह मिल सके और दो लोग एक कमरे में रह सकते हैं, लेकिन यह एयरलाइन के दिशानिर्देशों के अनुसार होना चाहिए।
‘वैश्विक मानकों के अनुरूप नहीं’, तीन एयरलाइन ने केबिन क्रू के आराम से जुड़े मसौदा नियमों पर जताई आपत्ति
Latest Articles
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को किया गया समर्पित
देहरादून। परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को समर्पित, शहर को जाम से मिलेगी राहत मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून के परेड ग्राउंड...
मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...
गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी...
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...
110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

















