15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

ऋषिकेश में आज से शुरू हुआ कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर

देहरादून: विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस चुनाव मोड में आ गई है। जिसके लिए ऋषिकेश में तीन दिवसीय विचार मंथन शिविर का आयोजन किया गया है। 3 से 5 अगस्त तक स्थानीय होटल में आयोजित शिविर में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि शिविर के आयोजन के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण की अध्यक्षता में स्वागत समिति का गठन किया गया है। किशोर जाटव आदि को सदस्य मनोनीत किया गया है। शिविर में मैनिफेस्टो के लिए सुझाव, प्रस्तावित मुद्दे, अभियान, प्रस्तावित यात्राएं और सभाएं, चुनाव के दौरान बरते जाने वाले जरूरी एहतियात, चुनाव की तैयारी के लिए व्यक्तिगत कार्ययोजना पर विस्तृत से चर्चा की जाएगी।

इसी दौरान सभी कमेटियों के सदस्य अपने प्रस्ताव कोर कमेटी के समक्ष लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत करेंगे। विचार मंथन शिविर का उद्देश्य विधानसभा चुनाव 2022 की भावी रणनीति व चुनाव प्रबंधन को लेकर किया जा रहा है। आपको बताते चलें कि आज शुरू हुए इस मंथन शिविर में संगठन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे मन मुटाव और गुटबाजी को लेकर खुलकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही हर विधायक और विधायक दावेदार को आगामी 30 दिन का रोड मैप तैयार कर देना होगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...