उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कोविड अस्पताल में फोन पर मरीजों से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मुख्यमंत्री ने गेट पर खड़े होकर अंदर भर्ती मरीजों से बात की और उनकी कुशलता के बारे में जानकारी ली. दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज बागेश्वर जिले के दौरे पर थे. बागेश्वर पहुंचकर उन्होंने जिला अस्पताल में बनाए कोविड केयर सेंटर के मरीजों के साथ अस्पताल के बाहर से फोन पर बात की.मुख्यमंत्री ने मरीज से उसका हाल पूछकर पी.पी.ई.किट में आने वाले अटेंडेंट के बारे में पूछा. उन्होंने फोन पर ही भोजन की गुणवत्ता पर सवाल किया जिसका मुख्यमंत्री को संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उन्होंने दवा और बाक़ी सुविधाओं के बारे में पूछा और फिर डॉक्टरों के राउंड को लेकर भी मरीज से जानकारी ली.मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा, कोविड जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल और जिला प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे.
कोविड सेंटर के बाहर पहुँचे तीरथ, फोन पर मरीज से बोले में CM बोल रहा हूँ |Postmanindia
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















