32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

नवरात्रि के पांचवा दिन आज, करें मां स्कंदमाता की पूजा

नवरात्र के पंचम दिवस माँ अम्बे के स्कंदमाता स्वरुप की पूजा की जाती हैं। ऐसा माना जाता है की उनके पूजन से सुख समृद्धि के साथ-साथ संतान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवरात्र के पंचम दिवस माँ की पूजा कैसे करें तथा पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।

स्कन्द माता का स्वरूप

नवरात्र के पंचम दिवस में स्कंदमाता की आराधना की जाती है। माँ की चार भुजाएं हैं जिनमें से दो भुजाओं पर कमल सुशोभित है। माँ के एक हाथ पर भगवान कार्तिकेय बाल रूप में बैठे हुए हैं जबकि दूसरे हाथ से माँ आशीर्वाद देते हुए नज़र आती हैं। माँ का वाहन सिंह है मगर अपने इस रूप में वे कमल पर विराजमान है।

नवरात्र के पंचम दिवस पुजन का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आरंभ- सुबह 12 बजकर 10 मिनट से शुरू

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त- रात 10 बजकर 34 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक

पूजन विधिं

नवरात्र के पंचम दिवस माँ दुर्गा की पूजा करने से पहले कलश का पूजन करें। इसके बाद माँ दुर्गा व उनके स्वरुप का पूजन आरंभ करें। सर्वप्रथम जल का आचमन करें। तत्पश्चात माँ को पुष्प अर्पण करें। इसके बाद सिंदूर, कुमकुम, अक्षत आदि लगाएं। फिर एक पान में सुपारी, इलायची, बताशा और लौंग रखकर चढ़ा दें। इसके बाद मां स्कंदमाता को भोग में फल में केला और इसके अलावा मिठाई चढ़ा दें। इसके बाद जल अर्पित कर दें। इसके बाद घी का दीपक, धूप जलाकर मां के मंत्र का जाप करें। इसके बाद दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और अंत में दुर्गा मां के साथ स्कंदमाता की आरती करें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...