24.4 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

हरिद्वार पंचायत चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, CM धामी के काम और नीतियों पर लगाई जनता ने मुहर

हरिद्वार: उत्तराखण्ड में इन दिनों हरिद्वार ज़िला पंचायत चुनाव सियासी सुर्ख़ियाँ बने हुए है, ऐसे में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा का प्रदर्शन दमदार रहा है। अब तक इतिहास में भाजपा हरिद्वार जिला पंचायत चुनावों में 4 से ज्यादा सीटों पर कभी जीत नहीं पाई है इस बार 14 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भाजपा कई और सीटों पर भी जीत सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने किए कई दौरे

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार क्षेत्र में पिछले कुछ समय में कई दौरे किए हैं। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया है। इसके साथ ही जनता ने मुख्यमंत्री धामी के काम और उनकी नीतियों पर भी मुहर लगा दी है।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

इधर पंचायत चुनावों में हरिद्वार ग्रामीण सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनकी बेटी कुछ ख़ास नहीं कर पाई। विधायक अनुपमा रावत के क्षेत्र से ​चारों सीटों पर कांग्रेस बुरी तरह हारी है। सबसे अधिक सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद के क्षेत्र से मिली हैं यहां सात सीटों पर रिकॉर्डतोड़ जीत मिली है। उधर, लक्सर में भी भाजपा ने तीन सीट जीती हैं यहां एक सीट से कांग्रेस के संजय सैनी को जीत मिली है। जबकि रानीपुर की दोनों सीटों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की है। रानीपुर से चमन चौहान अपनी पत्नी को जीत दिलाने में कामयाब हो गए है। औरंगाबाद से भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...