18.5 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

आज राजधानी दून का ट्रैफ़िक रहेगा डायवर्ट, देख लें ये रूट प्लान

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में 11 दिसंबर यानि आज को पासिंग आउट परेड होनी है। राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के देहरादून भ्रमण, आईएमए परेड के रिहर्सल / पासिंग आउट परेड के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा…

वीवीआईपी के प्रस्थान के समय जौलीग्राण्ट एयरपोर्ट, भानियावाला तिराहा, रिस्पना, रायपुर, ई0सी0 रोड़, न्यू कैन्ट रोड, विजय कॉलोनी पुल, राजभवन, सीएम आवास तिराहा, जीटीसी हैलीपेड, गढी कैन्ट चौक, कौलागढ चौक, एफआरआई क्षेत्रान्तर्गत, बल्लुपुर चौक, आईएमए क्षेत्रान्तर्गत आदि समस्त वीवीआईपी मार्गों पर यातायात डायवर्ट / जीरो जोन रहेगा ।

आईएमए परेड के रिहर्सल / पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान आज यानि शुक्रवार को 09.30 बजे से 12.00 बजे एवं 17.00 बजे से 21.00 बजे तक यातायात डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा…

देहरादून की ओर से बल्लूपुर चौक होते हुए विकासनगर / प्रेमनगर / सेलाकुई जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जीएमएस रोड से सेंट ज्यूड चौक होते हुए शिमला बाई पास से भेजा जाएगा । साथ ही दुपहिया / हल्के वाहनों को पंडितवाड़ी चौकी से रांगणवाला तिराहा – मिठ्ठी बेरी – दरु चौक – त्यागी मार्केट से डायवर्ट होकर प्रेमनगर की ओर से गंतव्य स्थान की ओर जायेगा ।

विकासनगर से देहरादून की ओर आने वाले समस्त भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा । जिससे उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा ।

सेलाकुई / भाऊवाला / सुद्धोवाला से देहरादून आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट कर सिंघनीवाला होते हुये नया गांव की ओर भेजा जायेगा ।

प्रेमनगर से देहरादून आने वाले दुपहिया वाहनों को प्रेमनगर से मीठी बेरी की ओर से रांगणवाला तिराहे की ओर भेजा जायेगा जबकि चौपहिया वाहनों को त्यागी मार्केट, मीठी बेरी से शिमला बाईपास की ओर भेजा जायेगा ।

डायवर्ट प्वाइंट

बल्लूपुर
कमला पैलेस
सेंट ज्यूड्स चौक
पंडितवाड़ी
प्रेमनगर

सुद्धोवाला
धूलकोट
धर्मावाला
हरबर्टपुर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...