23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहली बार मिला सेमीफाइनल का टिकट

प्रियंक मोहन वशिष्ठ

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में इकलौता गोल किया, वहीं मजबूत कही जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच में पूरी तरह बेबस नजर आई।

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया ने इस जीत में अहम करिदार निभाया उन्होंने कुल 9 शानदार सेव किए। सविता ने ऑस्ट्रेलिया को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। मैच के बाद विनिंग गोल करने वाली गुरजीत कौर ने कहा, ‘भारतीय टीम ने काफी मेहनत की जिसका रिजल्ट आज देखने को मिला, उन्होंने कहा जब भी हम जीतते हैं तो पूरा भारत जश्न मनाता है, मुझे सेमीफाइनल में पहुंच कर काफी अच्छा लग रहा है. सभी ने एक टीम के तौर पर परफॉर्म किया, हमें हर कोचिंग स्टाफ की तरफ से पूरा सपोर्ट मिला।’

अब सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम अगर अपना मुकाबला जीत जाए तो मेडल पक्का हो जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...