27.8 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

टमाटर 130 रुपये किलो, प्याज 50 पार, आलू की कीमतों में भी इजाफा

दिल्ली: देशभर के कई बाजारों में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, आलू जैसी कई सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। कई राज्यों में टमाटर 100 से 130 रुपए किलो बिक रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल, चंडीगढ़ तक, इस मानसून में गोभी, लौकी, मिर्च जैसी दूसरी सब्जियां भी अचानक महंगी हो गई हैं। आइए जानते हैं देशभर में कहां सब्जियों के दाम अधिक हैं? किन सब्जियों के दाम बढ़े हैं? इसकी वजह क्या है? स्थिति कब तक सामान्य हो जाएगी?
बीते एक महीने में टमाटर, आलू, प्याज जैसे प्रमुख सब्जियां महंगी हो गई हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के पोर्टल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, पिछले महीने (5 जून से 5 जुलाई) की तुलना में आलू पांच रुपये महंगी हो गई है। इसी तरह प्याज की औसत कीमत में 10 रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। टमाटर के दाम करीब 23 रुपये का इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में आलू, प्याज और टमाटर की प्रति किलो अधिकतम कीमत क्रमश: 60 से बढ़कर 80 रुपये, 70 से बढ़कर 80 रुपये और 107 से बढ़कर 130 रुपये हो गए हैं।
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने आलू 30 रुपये किलो बिक रही थी जो अब बढ़कर 40 रुपये हो गई है। इसी तरह टमाटर के दाम 28 से बढ़कर 55 रुपये और प्याज के दाम 32 से बढ़कर 53 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
5 जून को पांच ऐसे राज्य थे जहां एक किलो आलू 40 रुपये से ज्यादा के भाव से बिकी थी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सबसे ज्यादा 58.33 रुपये प्रति किलो दाम था। इसके बाद केरल में 47.25 रुपये, तमिलनाडु में 45.65, पुडुचेरी में 43 और मिजोरम 40.27 रुपये प्रति किलो भाव था। वहीं हरियाणा में सबसे कम 19.5 रुपये में एक किलो आलू बिकी थी।
अब एक महीने बाद नौ राज्य ऐसे हैं जहां एक किलो आलू 40 या इससे ज्यादा का मिल रही है। ये राज्य हैं अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर और दिल्ली। अंडमान और निकोबार में दाम सबसे ज्यादा 61.67 रुपये और बिहार में सबसे कम 28.03 रुपये रहा।
दिल्ली में पिछले महीने 5 जून को टमाटर 28 रुपये किलो बिक रहा था जो एक महीने बाद बढ़कर 55 रुपये हो गया है। पिछले महीने सबसे महंगा टमाटर अंडमान एवं निकोबार में 76.67 रुपये किलो बिक रहा था। चार राज्य ऐसे थे जहां कीमतें 50 रुपये से ज्यादा थीं। ये राज्य थे अंडमान एवं निकोबार, मिजोरम, केरल और अरुणाचल प्रदेश। पंजाब में सबसे कम 22.79 रुपये प्रति किलो इसकी कीमत थी।
अब एक महीने बाद कई राज्यों में टमाटर शतक लगा चुका है। चार राज्य ऐसे हैं जहां कीमतें 80 रुपये से ज्यादा हैं। ये राज्य हैं अंडमान एवं निकोबार, मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश। अंडमान एवं निकोबार में सबसे अधिक 115.67 रुपये प्रति किलो टमाटर की कीमत है। चंडीगढ़ और मणिपुर में सबसे कम 40-40 रुपये प्रति किलो सब्जी का भाव है।
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने प्याज 32 रुपये किलो बिक रही थी जो अब बढ़कर 53 रुपये हो गई है। 5 जून को छह ऐसे राज्य थे जहां एक किलो प्याज 40 रुपये से ज्यादा के भाव से बिकी थी। ये प्रदेश थे मिजोरम, अंडमान एवं निकोबार, नगालैंड, सिक्किम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश। मिजोरम में सबसे ज्यादा 53.36 रुपये प्रति किलो दाम था। वहीं मध्य प्रदेश में सबसे कम 25.7 रुपये में एक किलो प्याज बिकी थी।अब एक महीने बाद सात राज्यों में प्याज अर्धशतक लगा चुकी है। ये राज्य हैं अंडमान एवं निकोबार, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, मेघालय और मणिपुर। अंडमान एवं निकोबार में सबसे अधिक 60.67 रुपये प्रति किलो प्याज की कीमत है। राजस्थान में सबसे कम 36.68 रुपये प्रति किलो सब्जी का भाव है।
मेरठ में हरी सब्जियां महंगाई की आग में जल रही हैं। फुटकर में काफी सब्जियां 100 रुपये किलो या इससे ऊपर भाव में बिक रही हैं। अमर उजाला ने शनिवार को नवीन सब्जी मंडी और शहर के शारदा रोड, गढ़ रोड, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा शिवचौक, बागपत रोड, जेल चुंगी रोड पर फुटकर विक्रेताओं से सब्जी के भाव जाने। नवीन मंडी के आढ़ती एवं सब्जी मंडी एसो. के संरक्षक ओमपाल सैनी का कहना है कि अगस्त माह के पहले सप्ताह यानी शिवरात्रि तक हरी सब्जियों के भाव में और उछाल आने की उम्मीद है, क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बंद होने के चलते मंडियों में सब्जी की आवक गिर जाएगी। बारिश के कारण बेल वाली सब्जियों की पैदावार कम हो जाएगी। दूसरे शहर दिल्ली आदि शहरों से भी सब्जियां कम ही आ पाएंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...