26.1 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

कोविड काल के बाद पटरी पर लौटने लगा पर्यटन, चोपता की वादीयों में पर्यटकों से गुलजार |Postmanindia

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता-दुगलबिटटा में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. जगह-जगह से पर्यटकों के तुंगनाथ चोपता पहुंचने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी है. पिछले महीनों लाॅकडाउन लगने के बाद पर्यटकों के न पहुंचने से स्थानीय लोगों की आय बुरी तरह प्रभावित हो गई थी, लेकिन धीरे-धीरे आय में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है. पूरा तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र अब पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार हो उठा है.

अप्रैल, मई और जून माह के बाद जुलाई में मिनी स्वीजरलैंड चोपता में रंगत देखने को मिल रही है. पिछले महीनों तक चोपता की हसीन वादियां वीरान हो गई थी, लेकिन अब पर्यटकों के पहुंचने से तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र में पसरा सन्नाटा दूर हो गया है. अब देश के अनेक हिस्सों से पर्यटकों का पहुंचने का सिलसिला जारी है. चोपता में भीड़ इतनी है कि सभी होटल-लाॅज पहले ही एडवांस में बुक हो जा रहे हैं.

पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय लोगों का व्यवसाय भी खूब चलने लगा है. कुछ महीनों तक लगे लाॅकडाउन के कारण व्यापारी परेशान हो गये थे. सभी लोग अपने होटल-लाॅज बंद करके घर बैठ गये थे और आजीविका बुरी तरह से प्रभावित हो गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी चलने लगा है. प्रत्येक शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. पर्यटक तुंगनाथ से लेकर चन्द्रशिला की ट्रैकिंग कर रहे हैं. चोपता, बनियाकुंड, पुराना चोपता, दुगलबिटटा आदि जगहों पर पर्यटकों की भरमार है. चोपता के अलावा पर्यटक अब देवरियाताल का भी भ्रमण कर रहे हैं. पर्यटक जमकर बारिश के साथ ही प्रकृति का आनंद उटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सांसद बलूनी का केजरीवाल पर हमला, बोले फ्री का फ़ार्मुला से जनता नहीं जिताने वाली

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...