16.5 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


spot_img

गंगोत्री घाटी में भी पर्यटक उठा सकेंगे राफ्टिंग का लुफ्त, भागीरथी में शुरू हुई राफ्टिंग

देहरादून: उत्तराखण्ड में पर्यटक अब गंगोत्री हर्षिल घाटी में राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद अब भागीरथी में आज से राफ्टिंग की विधिवत शुरुआत हो गई है। भागीरथी के बाद अब राज्य की अन्य नदियों को भी तकनीकी समिति की जांच के बाद रिवर राफ्टिंग के खुलने की राह आसान हो गई है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड में गंगा नदी के अलावा अन्य नदियों को रिवर राफ्टिंग हेतु खोल कर राज्य भर में पर्यटन के माध्यम से रोजगार के द्वार खोले जाऐंगें। उन्होंने बताया कि इस साल अब गंगोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्वालु और पर्यटक भागीरथी नदी में हर्षिल से रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि रिवर राफ्टिंग गतिविधियों में उत्तराखण्ड राज्य विश्व स्तर में प्रसिद्ध है लेकिन राज्य की अन्य नदियों में रिवर राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैंदुनिया भर के जल कीडा प्रेमी उत्तराखण्ड की नदियों में रिवर राफ्टिंग और वाइट वाटर क्याकिंग करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् (यू०टी०डी०बी०) ने अप्रैल माह में भागीरथी नदी में विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हर्षिल से आरंभ कर 15 किमी की दूरी को रिवर राफ्टिंग / क्याकिंग गतिविधियों के लिए उपयुक्त पाया। अब भागीरथी नदी को विश्व स्तरीय रिवर राफ्टिंग गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए एक रिवर राफ्टिंग कम्पनी को भागीरथी नदी में हर्षिल से रिवर राफ्टिंग / क्याकिंग गतिविधियों को आरंभ करने के लिए लाइसेंस दे दिया है

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् UTDB के अतिरिक्त अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुण्डीर ने बताया कि आज पहली बार भागीरथी नदी में लाइसैंसधारी कम्पनी ने सफलता पूर्वक पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को रिवर राफ्टिंग करायी है। उन्होंने कहा कि, जल्दी ही स्थानीय युवकों को रिवर राफ्टिंग को व्यवसाय के रुप आरंभ करने के लिए प्रेरित कर उन्हें लाइसैंस देकर भागीरथी नदी में साहसिक पर्यटन से रोजगार शुरु किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...