27.5 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

कृषि मंत्री ने श्री अन्न महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये ये निर्देश

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून स्थित बीजापुर अतिथि गृह आवास के सभागार में आगामी 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों होटल व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक, विभिन्न विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने श्री अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कहा अन्न महोत्सव की भव्यता और कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सुव्यस्थित ढंग से करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा श्री अन्न्न महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित मिलेट्स के अर्न्तराष्ट्रीय वर्ष की संकल्पना के अनुरूप मोटे अनाजों के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस महोत्सव में आंगतुक भारत के विभिन्न राज्यों के स्थानीय अनाजों के स्टॉलों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके साथ ही इस महोत्सव में मिलेट्स की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, सम्बन्धित संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा स्टार्टअप द्वारा मिलेट्स पर प्रस्तुतिकरण आदि आयोजित किए जाएंगे।

यह मिलेट्स महोत्सव एक सामूहिक प्रयास है जिसमें विभिन्न हितधारक सम्मिलित है जो मिलेट्स की खेती तथा उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसमें, उत्तराखण्ड सरकार का कृषि विभाग तथा अन्य विभाग, इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद, राज्य के कृषि विश्वविद्यालय तथा शोध संस्थान, कृषि महाविद्यालय, होटल, रेस्टोरेंट, कृषक समूह, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, स्टार्ट अप, निजी कंपनियां तथा कृषि निवेशक सम्मिलित होंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस वर्ष को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।

मंत्री ने कहा मिलेट्स स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव के आयोजन का आशय यह है कि प्रदेश में मिलेट का उत्पादन बढ़े। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि उत्तराखंड जैसा छोटा सा राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय दोगुनी करने परिकल्पना को भी साकार करेगा। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जब राज्य @25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ साथ राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को दोगुना किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...