28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

सिलेंडर लदे ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की दर्दनाक मौत

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर के जसपुर स्थित कालू सैयद बाबा की दरगाह से सजदा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली मुरादाबाद में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक मासूम बच्चे चार लोगों की मौत हो गई,4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि जबकि 14 लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार कोअमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव सनोली से कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राॅली से उत्तराखंड के जसपुर स्थित कालू शहीद दरगाह गए हुए थे। ये लोग कालू शहीद बाबा के मजार से वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली की मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गोपीवाला चौराहे पर सिलेंडर से भरे ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लोगों की चीख पुकार सुन स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला। इस दौरान तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद आनन-फानन में घायल श्रद्धालुओं को काशीपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...