25.2 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

दुखद: बागेश्वर में घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

बागेश्वर: बागेश्वर में एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। वह अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में पर गहरी चोट लग गई थी। सूचना के बाद ग्रामीण जंगल गए और महिला को खाई से रेस्क्यू कर अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के द्यांगण गांव निवासी 55 वर्षीय हीरा देवी पत्नी भूपाल सिंह कठायत अपनी बहू और अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। इस हादसे में उसके सिर समेत शरीर में गहरे जख्म हो गए। बहू ने इसकी सूचना फोन से स्वजनों को दी।

फोन से मिली सूचना के बाद आसपास के लोग जंगल पहुंचे। घायल महिला को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...