नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम की धरती से मेरा लगाव, यहां के लोगों का प्यार और स्नेह, और खासकर असम व पूर्वोत्तर की माताओं और बहनों का अपनापन मुझे लगातार प्रेरित करता है और पूर्वोत्तर के विकास को ताकत देता है। आज एक बार फिर असम के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे असम में विशाल ब्रह्मपुत्र की धाराएं कभी नहीं रुकतीं, वैसे ही भाजपा की डबल इंजन सरकार में यहां विकास की धारा अनवरत बह रही है। आज यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हमारे इस संकल्प का प्रमाण है।
असम में SIR पर बोलते हुए पीएम मोदी विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। पीएम ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए SIR शुरू किया है कि घुसपैठियों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा जाए, लेकिन ‘देशद्रोही’ उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में जहां पहले हिंसा और खून-खराबा होता था, आज वहां 4G और 5G टेक्नोलॉजी के जरिये डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है। जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, आज वे ‘आकांक्षी जिले’ के रूप में विकसित हो रहे हैं। आने वाले समय में यही इलाके इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेंगे। इसलिए आज नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक नया भरोसा जगा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के लिए असम और पूर्वोत्तर का विकास उनके एजेंडे में ही नहीं था। कांग्रेस की सरकारों में बैठे लोग कहते थे कि असम और पूर्वोत्तर में जाता ही कौन है? उनकी सोच थी कि असम और पूर्वोत्तर को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की क्या जरूरत है।
इसी सोच की वजह से कांग्रेस ने दशकों तक इस पूरे क्षेत्र की उपेक्षा की। कांग्रेस दशकों तक जो गलतियां करती रही, मोदी एक-एक करके उन गलतियां को सुधार रहा है। उन्होंने कहा कि हमने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के जरिए पूर्वोत्तर को प्राथमिकता दी, और आज हम असम को भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभरता देख रहे हैं। असम, भारत को आसियान देशों से जोड़ने में एक ब्रिज की भूमिका निभा रहा है, और यह शुरुआत बहुत आगे तक जाएगी।
‘घुसपैठियों को बचा रहे देशद्रोही’, SIR को लेकर असम में गरजे पीएम मोदी; कांग्रेस पर बोला हमला
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















