15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

देहरादून में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई स्कार्पियो, मौके पर दो की मौत, तीन घायल

देहरादून: देहरादून के डोईवाला से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, लालतप्पड़ क्षेत्र के बालकवारी चौक के पास खड़े ट्रक में प्रातः चार बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार एक युवती और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि स्कार्पियो में सवार अन्य तीन व्‍यक्ति जख्मी हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

घटना के समय ट्रक ड्राइवर टायर बदल रहा था और उसको तेज रफ्तार स्‍कारपियो ने टक्‍कर मार दी ।पुलिस ने बताया कि लालतप्पड़ में एक ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए अपने वाहन से नीचे उतरा, जब ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के के लिए जैक लगा रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी जिससे ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

स्कॉर्पियो में दो युवतियां और दो युवक सवार थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की इस स्कॉर्पियो कार में सवार इन सभी ने शराब पी हुई थी और नशे की हालत में अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यह अपना नियंत्रण खो बैठे और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए।

स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और ट्रक ड्राइवर ने वहीं दम तोड़ दिया, वही स्कॉर्पियो कार की फ्रंट सीट पर बैठी एक लड़की की भी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल पहुंचाया जबकि मृतक शरीरों को पोस्‍टमार्टम हेतु भेज दिया

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...