26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, युवक की मौत, युवती घायल

टिहरी: टिहरी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। डोबरा-चांटी पुल से करीब 7 किमी की दूरी पर भल्डियाणा के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार वाहन चालक संजय राणा (32) निवासी गंगोरी उत्तरकाशी और सावित्री राणा (29) निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी कार से श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रहे थे। इसी दौरान भल्डियाणा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

दोनों घायलों को 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया। घायल संजय नेगी के अस्पताल पंहुचने से पहले ही मौत हो गई थी। घायल युवती का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार व्यक्ति और युवती पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में कार्यरत थे। दोनों आपस में मंगेतर भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी होने वाली थी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...