16.4 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत

चम्पावत: चंपावत लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमे दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर रात लगभग 12 बजे हुआ है। देर रात मैक्स (संख्या यूके 01 टीए 1505) अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहगरी खाई में जा गिरी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। साथ में गए दूसरे वाहन वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अंधेरे के कारण रेस्क्यू करने में मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिली है कि सभी मैक्स सवार लोग पूजा में शामिल होकर आ रहे थे। इस हादसे में ममता और विशाल नाम के युवक और युवती की मौत हो गई है। जो की बापरु निवासी हैं। साथ ही इस हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया है।जानकारी मिली है कि वाहन में 10 लोग सवार थे जिसमे से दो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...