30.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की टक्कर से दो हाथियों की मौत, रद्द करनी पड़ी कई ट्रेनें

रामनगर: आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर टांडा वन क्षेत्र के जंगल अंतर्गत हाथी और उसके बच्चे की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हाथी की कटकर मौत के बाद हाथियों ने रेलवे ट्रैक को घेर लिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रेन को वापस सिडकुल हाइट स्टेशन वापस ले आया जिसके यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

वन विभाग और रेल प्रशासन मौके पर मौजूद है। घना जंगल होने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग हाथियों को रेलवे से नहीं हटा पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को बाय रोड अपने अपने जगह पर भेजा जा रहा है।बताया जा रहा है कि ट्रेन लाल कुआं से रामनगर के लिए रवाना हुई इस दौरान सिडकुल हाल्ट से करीब 4 किलोमीटर अंदर जंगल में ट्रैक पर हाथियों का झुंड जा रहा था इस दौरान ट्रेन के चपेट में एक हाथी और उसका बच्चा आ गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद हाथियों का झुंड उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर ही खड़े हो गए। वन विभाग और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर है । जंगल में नेटवर्क नहीं आने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही काशीपुर से बरेली के लिए जाने वाली ट्रेन को स्थगित कर दिया गया है और काशीपुर कासगंज ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। इसके बाद चलने वाली ट्रेनों के बारे में माहौल को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...