कोलकाता। कोलकाता से सटे बरानगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और त्वरित प्रतिक्रिया बल (रैफ) को उतारना पड़ा।
चुनाव ड्यूटी के लिए आए केंद्रीय बल के जवानों को भी मौके पर भेजा गया। घटना बरानगर के गोपालनगर ठाकुर रोड में घटी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।
इस दौरान स्थानीय तृणमूल विधायक, अभिनेत्री व पार्टी की प्रत्याशी सायंतिका बनर्जी के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने ‘गो बैक’ के नारे लगाए।
बरानगर से भाजपा प्रत्याशी व कोलकाता नगर निगम में पार्षद सजल घोष का आरोप है कि गोपालनगर ठाकुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास जो पोस्टर-बैनर लगाए गए थे, उन्हें तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हटाकर अपनी पार्टी का पोस्टर लगा दिया।
इसी को लेकर दोपहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताए जाने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जो संघर्ष में बदल गया।
सायंतिका ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए उसपर बाहर से गुंडों को लेकर इलाके में हिंसा का माहौल बनाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल की महिला कार्यकर्ताओं की साडि़यां खीचीं और दुर्व्यवहार किया।
बंगाल में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर संघर्ष, कई जख्मी
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















