देहरादून। एसटीएफ ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले दो लोगों को दून से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सवा लाख रूपया नगद, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड व दस मोबाइल फोन बरामद किये। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रधानमन्त्री मुद्रा लोन योजना के नाम से देश भर में कई राज्यों के लोगों के साथ उन्हे लोन दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा गृह मंत्रालय के विभिन्न वेब पोर्टलों का अवलोकन करने पर पाया कि मुद्रा लोन योजना के नाम पर ऑनलाईन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाईल नम्बर वर्तमान में थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय हैं। कई संदिग्ध बैंक एकाउंटस के लेन देन का विवरण चैक किया गया तो पाया कि इन संदिग्ध बैंक खातों में देशभर के करीब हर राज्य से अलग अलग लोंगो द्वारा प्रतिदिन 25 से 30 हजार रूपये की किस्तों में लाखों रूपये जमा किये जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया प्रकाश में आये संदिग्ध 3 बैंक खातों में ही पिछले 2 माह में करीब 1.5 करोड रूपये जमा किये गये और निकाले गये थे। इन खातों में देशभर के लगभग सभी राज्यों से पैसें जमा किये गये थे।
बताया कि इस गिरोह के सम्बन्ध में यह जानकारी पुख्ता तो हो गयी थी कि यह गिरोह प्रेमनगर क्षेत्र में रह रहा है परन्तु यह गिरोह कहां से संचालित हो रहा है उसके बारे में जानकारी नहीं हो पा रही थी। पिछले 15 दिनों से प्रेमनगर क्षेत्र में ही रहकर इस गिरोह के बारे में जानकारी एकत्रित गयी और इस गिरोह के दो सदस्यों को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरप्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी उनके कब्जे से 1,31,100 रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक बरामद की गयी है। इस गिरोह का सरगना दीपक राज शर्मा पुत्र रामलौट शर्मा निवासी ग्राम विशुनपुर, छोटेपटृी, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश है जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में पकडे गये लोगों ने अपने नाम राहुल चैधरी उर्फ राहुल कनौजिया पुत्र जगत नारायाण निवासी ग्राम करहेटा गोसरपुर, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश,हाल निवासी भागीरथी पुरम प्रेमनगर, सिद्धान्त चैहान उर्फ सिद्ध चैहान पुत्र ओमकार निवासी ग्राम जलूलपुर खेडा, जिला बदांयू हाल निवासी दशहरा मैदान थाना प्रेमनगर बताया। एसटीएफ ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम से करोडों रूपये ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
Latest Articles
राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती : प्रधानमंत्री...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में जन भागीदारी की शक्ति, भारत की सबसे बडी मजबूती है। श्री मोदी...
गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर की पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। यह एकीकृत...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का किया आह्वान
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देश को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का आह्वान किया है। श्री राधाकृष्णन...
एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में एचआरडीए द्वारा 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स...
उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार: CM
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का...

















