22.6 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड में दो महिलाओं ने वापस किया तीलू रौतेली पुरस्कार…!

देहरादून: हाल ही में तीलू रौतेली अवार्ड से सम्मानित की गईं 22 महिलाओं में से दो महिलाओं ने सरकार को अवार्ड लौटा दिया है। दोनों ही महिलाओं ने इसे लौटाते हुए सरकार पर एक तरफ सम्मान देने और दूसरी तरफ रोजगार छीनने के आरोप लगाए हैं।

दरअसल आठ अगस्त को सीएम पुष्कर सिंह धामी व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून में हॉकी स्टार वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को अच्छे काम करने के लिए तीलू रौतेली अवार्ड दिया था। विकासनगर निवासी गीता मौर्य और सहसपुर निवासी श्यामा देवी ने अवार्ड लौटा दिया है।

स्वयं सहायता समूहों को संचालित कर उत्कृष्ट कार्य कर रही दोनों ही महिलाओं का कहना है कि एक तरफ सरकार महिलाओं के उत्थान की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ उनका रोजगार छीना जा रहा है। महिलाओं का मानना है कि टेक होम राशन योजना में सरकार द्वारा किए गए बदलाव से उनका उनका रोजगार छीना जा रहा है।

गीता मौर्या को आठ अगस्त 2020 को तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीलू रौतेली अवार्ड से व साल 2018 में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी सम्मानित किया था। ये सम्मान महिलाओं को उत्थान और रोजगार के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करने पर दिया गया था। अब गीता मौर्या और श्यामा देवी ने अपना तीलू रौतेली अवॉर्ड वापस कर दिया है।

टेक होम राशन योजना को 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुरू किया था। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों से नवजात शिशुओं, कन्या और अन्य कई योजनाओं के तहत पात्रों को राशन का वितरण किया जाता है।

इस राशन की सप्लाई में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की मदद रहती है। ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार द्वारा टेक होम राशन की योजना को ठेके पर देने के बाद सभी स्वयं सहायता समूह का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए सोमवार देर शाम को दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपना सम्मान लौटा दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

0
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...

प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में 210 किमी लंबे, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का...

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...