नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी है। इस तिथि पर मनाए जाने वाले पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्यौहारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एजेंसी ने परीक्षा स्थगन से संबंधित नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर अपलोड किया है। हालांकि, 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह सूचना दी है कि 15 जनवरी को निर्धारित दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर दी जाएगी। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ”राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को 15 जनवरी 2025 को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहार के कारण यूजीसी -नेट दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित करने का प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।”
एनटीए ने सभी तिथियों के लिए दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के दिन के लिए प्रवेश पत्र एख महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















