नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसक झड़पों के बीच शनिवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीजीपी ने केंद्रीय सचिव को जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंसा पर केंद्र करीब से नजर रख रहा है। उन्होंने बंगाल के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि वह भी अन्य संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करें। बता दें कि मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस हिंसक प्रदर्शन से कथित तौर पर जुड़ी झड़पों में पिता-पिता पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।
हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव मोहन ने बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि केंद्र स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती समेत हर संभव सहायता का आश्वसन दिया। बातचीत के दौरान बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने केंद्रीय गृह सचिव को जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। डीजीपी ने केंद्रीय गृह सचिव को बताया कि वे सीमावर्ती जिले में तैनात बीएसएफ की सहायता ले रहे हैं और 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केंद्रीय गृह सचिव मोहन ने बताया कि मुर्शिदाबाद में 300 बीएसएफ कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार के अनुरोध पर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने राज्य प्रशासन को अन्य संवेदनशील जिलों पर भी कड़ी नजर रखने की सलाह दी। साथ ही कहा कि वह जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाएं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सीएपीएफ कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में झड़पों के दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान जिले के सुती और समसेरगंज इलाकों से भी बड़े पैमाने पर हिंसा की खबरें आईं।
पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों से केंद्रीय गृह सचिव ने की बात, मुर्शिदाबाद हिंसा की ली पूरी जानकारी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















