17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उपनल कर्मियों को दीवाली से पहले मिलने जा रही बड़ी सौगात, वेतन में होगी वृद्धि

देहरादून: प्रदेश में उपनल कर्मियों की नजरें कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई हैं. कारण यह कि इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी के संबंध में निर्णय लिया जाना है. इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में गठित उप समिति तकरीबन दो माह पूर्व अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंप चुकी है. इस पर पहले 15 सितंबर को हुई कैबिनेट में निर्णय होने की उम्मीद थी. हालांकि, यह मसला कैबिनेट में नहीं आ पाया. अब 12 अक्टूबर को कैबिनेट प्रस्तावित है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में उपनल कर्मियों के मानदेय संबंधी प्रस्ताव लाया जा सकता है.

आपको बता दें कि प्रदेश में करीब 20000 उपनलकर्मी है, हालांकि इनके मानदेय में कितनी बढ़ोतरी होगी इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट ही करेगी. लेकिन मंत्रिमंडलीय उप समिति में उपनल कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर कैटेगरी बनाई गई है. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उप समिति ने अपने प्रस्ताव में उपनल के अकुशल श्रमिकों के लिए मानदेय 15000, अर्ध कुशल उपनल कर्मियों को न्यूनतम 19 हजार, कुशल उपनल कर्मियों को को न्यूनतम 22 हजार और अपनों के माध्यम से नियुक्त अधिकारी वर्ग को 40 हजार मानदेय देने की बात कही गई है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...