16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड : जेल से छूटने के बाद बदमाश ने किया किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने वाले आरोपित ने फिर दुस्साहसिक कदम उठाया है। जेल से छूटने के बाद उसने वैक्सीन लगाने अस्पताल आई रुद्रपुर भदईपुरा निवासी किशोरी को अगवा कर लिया। आरोप है कि अब अपहरणकर्ता पूर्व में दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी है। जिससे भदईपुरा निवासी कुलदीप यादव पुत्र अतर सिंह यादव स्कूल आते-जाते और घर से निकलते समय अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करता था। पुलिस से शिकायत करने पर उन्होंने समझौता कर लिया। समझौता करने के बाद भी कुलदीप उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने लगा। जब शिकायत उसके स्वजनों से की तो घर में घुसकर मारपीट की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया जो न्यायालय में विचाराधीन है। 25 जनवरी को उसकी बेटी अग्रसेन अस्पताल में वैक्सीन लगाने गई थी। देर शाम तक उसकी घर नहीं लौटी। इस पर खोजबीन की गई।

इस दौरान पता चला कि उसकी उसे कुछ लोग अगवा कर ई रिक्शा पर बैठाकर ले गए हैं। इस पर वह कुलदीप यादव के घर गई। जहां उसके पिता अतर सिंह यादव ने बताया कि कुलदीप जमानत पर छूट गया है और वह उसकी पुत्री को ले गया है। महिला का आरोप है कि 31 जनवरी को कुलदीप यादव ने फोन कर कहा कि उनकी बेटी उसके पास है और दर्ज मुकदमा वापस लो। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि किशोरी को अगवा करने के आरोपित कुलदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...