28.7 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड: नाई ने काट दी पंडित जी की चोटी, मुकदमा किया दर्ज

देहरादून: जब हम किसी को चोटी रखे देखते हैं तो उसे पुरानी सोच वाला या कट्टर सोच का व्यक्ति मान लेते हैं। लेकिन यह बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि चोटी रखने का सुश्रुत संहिता में चोटी रखने का कारण, महत्व और एक पूरा नियम है।

वही देहरादून में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां नाई के पास बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी काट ही दी। उनको जब पता चला कि चोटी कट गई, तो नाई के पास पहुंचे और विरोध जताया। पंडित ने नाई के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि नवादा में भावेश जेंट्स पार्लर के नाम से सैलून है। पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को उसके यहां बाल कटवाने गए। बाल काटने के बाद नाई भावेश ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। इसके बाद पंडित शिवानंद अपने घर चले गए। कुछ समय बाद जब नहाने गए तो पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। इसके बाद उन्होंने नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली- गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में आरोप सही पाए गए, तो नाई को जेल भी जाना पड़ सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...