26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस वजह से चुनाव आयोग ने इन नेताओं के चुनाव लड़ने पर लगाया प्रतिबंध

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक बनने का सपना देख रहे उत्तरखंड के 18 नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किए गए उत्तराखंड के 18 नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है।

पिछले चुनाव का खर्च विवरण न दे पाने के कारण निर्वाचन आयोग ने इन्हें सात जनवरी 2023 तक के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।

लिस्ट में शामिल हैं इन नेताओं के नाम…

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आयोग ने इन नामों की लिस्ट सभी रिटर्निग अधिकारियों को भी भेजी है। इन नामों में जयप्रकाश उपाध्याय, मधुशाह, गौतम सिंह बिष्ट, विनोद प्रसाद नौटियाल ( सभी देहरादून), राजेंद्र सिंह भंडारी (पौड़ी), सुंदर धौनी (बागेश्वर), बच्ची सिंह, मौ अशरफ़ ( दोनों हरिद्वार) , राजेद्र सिंह (चम्पावत), राजेंद्र सिंह बिष्ट, सुहैल अहमद, विनोद शर्मा, विनय, लाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, भुवन जोशी (सभी पिथौरागढ़) का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार यानि 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसके बाद से पांच राज्यों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा खर्च करने वाले चुनाव खर्च की सीमा को भी बढ़ा दिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, ये सीमा पांच राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, गोवा मणिपुर और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों पर लागू होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...